फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Vaishnavi Sharma stood first in slogan writing

Bilaspur News: नारा लेखन में वैष्णवी शर्मा रहीं प्रथम

Mon, 14 Oct 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi Sharma stood first in slogan writing
-प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में बच्चों को बताए आपदा से बचने के तरीके
विज्ञापन

-भूकंप के समय खुद को सुरक्षित रखने के लिए मॉकड्रिल का किया आयोजन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय प्राथमिक पाठशाला मिहाड़ा में विश्व आपदा दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन मुख्य अध्यापिका प्रेमलता की देखरेख में किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय में कार्यरत अध्यापक खूब सिंह ने सभी बच्चों को आपदाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा है कि आपदाएं दो प्रकार की हैं। कुछ आपदाएं प्राकृतिक हैं, कुछ कृत्रिम हैं जो मनुष्य द्वारा तैयार की गई हैं। प्रदेश में बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, अग्निकांड, बर्फीले तूफान आदि आपदाएं आ सकती हैं। इस मौके पर बच्चों को विद्यालय स्तर पर बनाई गई विभिन्न आपदा कमेटियों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को इन आपदाओं के समय किस तरह अपने आपको सुरक्षित रखना है। आपदा के बाद किस तरह से बचाव कार्य में अपना सहयोग प्रदान करना है,उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें भूकंप के समय हमें अपने आपको किस तरह से सुरक्षित रखना है, उसे पर मॉकड्रिल करवाई गई। इसके बाद विद्यालय स्तर पर बच्चों से आपदा प्रबंधन पर नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें पहले स्थान पर वैष्णवी शर्मा, दूसरे स्थान पर सूर्यांश, परिवेदा शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों को आपदा के प्रति जागरूकता, किस तरह से खुद को इन आपदाओं से बचाया जा सकता है के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed