{"_id":"61c239ff4507b75d813ee5c9","slug":"uncontrolled-car-fell-in-bhakra-dam-three-workers-including-je-of-agriculture-department-posted-in-rampur-injured-bilaspur-news-mbd4134561123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार भाखड़ा डैम में गिरी, रामपुर में तैनात कृषि विभाग के जेई समेत तीन कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार भाखड़ा डैम में गिरी, रामपुर में तैनात कृषि विभाग के जेई समेत तीन कर्मी घायल
विज्ञापन
बिलासपुर। मंगलवार की रात एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर भाखड़ा डैम की रैलिंग को तोड़ते हुए डैम के अंदर जा गिरी। कार में सवार कृषि विभाग के अवर अभियंता समेत तीन कर्मी घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पीलीभीत जिले के कस्बा बरखेड़ा निवासी हरचरन लाल रामपुर कृषि विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। वह मंगलवार की रात करीब नौ बजे अपनी वैगन आर कार से क्षेत्र के ग्राम पईपुरा में बीज गोदाम की जांच करके कार द्वारा जिला मुख्यालय वापस जा रहे थे। उनके साथ ही कार में कृषि विभाग के असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर विनोद कुमार, असिस्टेंट टेक्निकल अधिकारी अरविंद कुमार थे। घायल अरविंद कुमार के मुताबिक, कार को विनोद कुमार चला रहे थे।
नैनीताल हाईवे पर नगर स्थित भाखड़ा डैम के पुल पर अचानक कार सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और पुल की रैलिंग तोड़ते हुए डैम में जा गिरी। कार को डैम में गिरते हुए देख तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने मदद करनी शुरु कर दी। इस बीच सूचना पाकर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी हेमराज सिंह अपने मातहतों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने डैम में घुसकर लोगों की मदद से घायल तीनों लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी के अनुसार, कार को डैम में से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों ने घायलों की हालत में फिलहाल सुधार होने की बात कही है।
वहीं, घटना की सूचना पाकर तमाशबीनों की भीड़ भाखड़ा डैम पर एकत्र हो गई। कोई और हादसा न हो जाए, इसलिए पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को पुल से हटाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने में लगी है।