{"_id":"6ac3a9b4f9ddf1cf73026a93","slug":"ultrasound-service-launched-at-ghumarwin-hospital-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169276-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू
विज्ञापन
पहली बार नियमित रेडियोलॉजिस्ट तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। अस्पताल में पहली बार नियमित रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद मरीजों अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं और अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों या अन्य स्वास्थ्य संस्थानों का रुख करने वाले मरीजों को राहत मिली है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले घुमारवीं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी गई थी, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो सका। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती हुई है। आवश्यक अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू कर दी गई है।
मंत्री ने बताया कि घुमारवीं अस्पताल में जल्द आंखों से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक आवश्यक तैयारियां कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब तक 150 से अधिक बड़ी सर्जरी की जा चुकी हैं। इनमें अपेंडिक्स समेत विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन शामिल हैं। अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।