फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda will review the arrangements at AIIMS after the ceremony.

Bilaspur News: समारोह के बाद एम्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे नड्डा

Mon, 05 Oct 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nadda will review the arrangements at AIIMS after the ceremony.
चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं और प्रस्तावित नई सुविधाओं पर होगी चर्चा
विज्ञापन

नई सेवाओं के लिए जरूरी संसाधनों और तैयारियों की भी समीक्षा, चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा संस्थान की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। दोपहर बाद प्रस्तावित बैठक में एम्स की चिकित्सा सेवाओं, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और भविष्य में शुरू होने वाली नई सेवाओं पर चर्चा होगी। नड्डा परिसर में निर्माणाधीन विश्राम सदन का निरीक्षण भी करेंगे।
नड्डा छह अक्तूबर को सुबह विजयपुर से सड़क से एम्स बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 10:25 बजे उनके एम्स पहुंचने का कार्यक्रम है। सुबह 10:35 बजे से दोपहर एक बजे तक वह संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर बाद एम्स प्रबंधन के साथ समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
विज्ञापन

बैठक में प्रबंधन की ओर से एम्स में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और मरीजों को मिल रही सेवाओं की स्थिति की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा शुरू की जाने वाली नई सुविधाओं के लिए जरूरी तैयारियों, संसाधनों और उन्हें मरीजों तक पहुंचाने की योजना पर भी चर्चा होगी। चिकित्सा सेवाओं के विस्तार से जुड़े प्रस्तावों पर भी मंथन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नड्डा बैठक के साथ एम्स परिसर में निर्माणाधीन विश्राम सदन का निरीक्षण करेंगे। वह मौके पर निर्माण कार्य की प्रगति देखेंगे। संबंधित अधिकारी उन्हें निर्माण की वर्तमान स्थिति और प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी देंगे। विश्राम सदन के निर्माण से जुड़ी आगे की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।

एम्स में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में लगातार काम चल रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की प्रबंधन के साथ होने वाली समीक्षा बैठक में संस्थान की मौजूदा जरूरतों और भविष्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed