फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Third batch of paragliding SIV at Bandla Dhar starts tomorrow.

Bilaspur News: बंदला धार में पैराग्लाइडिंग एसआईवी का तीसरा बैच कल से

Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Third batch of paragliding SIV at Bandla Dhar starts tomorrow.
राष्ट्रपति के दौरे के चलते 4 से 6 अक्तूबर तक उड़ानों पर रोक
विज्ञापन

देशभर से 20 से अधिक प्रशिक्षु पहुंचे, जर्मनी, फ्रांस और वियतनाम से भी आए पायलट

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला धार में पैराग्लाइडिंग के एसआईवी (सिमुलेटेड इंसिडेंट इन फ्लाइट) प्रशिक्षण का तीसरा बैच बुधवार से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छह अक्तूबर को प्रस्तावित एम्स बिलासपुर दौरे को देखते हुए बंदला धार समेत निर्धारित क्षेत्र में चार से छह अक्तूबर तक पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर रोक लगाई है। इसके चलते प्रशिक्षण का व्यावहारिक चरण सात अक्तूबर से शुरू होगा।
टेंपल पायलट पैराग्लाइडिंग स्कूल एंड क्लब की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में देश के 20 से अधिक प्रशिक्षु पहुंचे हैं। जर्मनी, फ्रांस और वियतनाम से भी अंतरराष्ट्रीय पायलट प्रशिक्षण के लिए बंदला धार पहुंचे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य उड़ान के दौरान ग्लाइडर के असामान्य व्यवहार और आपात परिस्थितियों में पायलटों को सुरक्षित नियंत्रण और रिकवरी तकनीकों में दक्ष बनाना है।
विज्ञापन

एसआईवी प्रशिक्षण के लिए एसीआई से संबद्ध टेंपल पायलट स्कूल की अनुभवी टीम प्रशिक्षण देगी। टीम में मास्टर इंस्ट्रक्टर और पूर्व वायुसेना फाइटर पायलट अवि मलिक के अलावा अल्बानिया के मास्टर इंस्ट्रक्टर रोलांद दोरोझानी शामिल हैं। महाराष्ट्र के सागर राय, संतोष पवार और मिहिर जोइशर भी प्रशिक्षक की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed