{"_id":"65a67d5023c800221f0dca01","slug":"two-posts-of-stamp-seller-will-be-filled-in-civil-court-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-11801-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सिविल कोर्ट में स्टांप विक्रेता के भरे जाएंगे दो पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सिविल कोर्ट में स्टांप विक्रेता के भरे जाएंगे दो पद
विज्ञापन
-उम्मीदवार 30 जनवरी तक करें आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सिविल कोर्ट परिसर बिलासपुर में स्टांप विक्रेता के दो पदों को भरा जाना है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र सहित अपने दस्तावेजों को जमा करवा सकता है। आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास सक्षम अधिकारी की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, बीपीएल प्रमाणपत्र, संबंधी क्षेत्र में अनुभव का प्रमाणपत्र, सक्षम अधिकारी की ओर से जारी बेरोजगारी प्रमाणपत्र, संबंधित प्रधान द्वारा दिया गया प्रमाणपत्र आवश्यक है। इसके लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।