{"_id":"699c3f770b66c475ff01fd8f","slug":"two-pickup-trucks-loaded-with-cattle-were-caught-on-the-four-lane-road-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-154579-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फोरलेन पर पकड़ीं मवेशियों से भरी दो पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फोरलेन पर पकड़ीं मवेशियों से भरी दो पिकअप
Mon, 23 Feb 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
स्वारघाट थाना में पशु क्रूरता का मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट(बिलासपुर)। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस ने भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरकर ले जा रहे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने थापना के पास नियमित चेकिंग के दौरान दो पिकअप गाड़ियां रोकीं। तलाशी लेने पर पहली गाड़ी में पांच भैंस और दो बच्चे, जबकि दूसरी गाड़ी में छह भैंस और तीन बच्चों को बेहद तंग हालात में ठूंस कर भरा गया था। पशुओं को पर्याप्त जगह, पानी और हवा की व्यवस्था के बिना ले जाया जा रहा था, जिससे उनकी हालत खराब होने की आशंका जताई गई। पूछताछ करने पर चालकों ने अपने नाम असलम निवासी मलांगण बिलासपुर और याकुब मोहम्मद निवासी कनकरी जिला हमीरपुर बताया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि पशुओं को कहां से और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। उधर, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, मामले की जांच जारी है।