फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Two Gaushalas caught fire, five cattle burnt alive

Bilaspur News: दो गोशालाओं में आग लगी, पांच मवेशी जिंदा जले

Sun, 20 Jul 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two Gaushalas caught fire, five cattle burnt alive
बिलासपुर के खलोटा गांव में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई गोशाला। संवाद
नम्होल के खलोटा गांव में रात को हुआ हादसा
विज्ञापन

दोनों परिवारों की आजीविका का साधन भी हुआ खत्म
पीड़ित बोले, गोवंश को नहीं बचा पाने का पूरी उम्र रहेगा मलाल

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। उप तहसील नम्होल के खलोटा गांव में चार कमरों की दो गोशालाओं में आग लग गई। आग में पांच मवेशी जिंदा जल गए। हादसा शनिवार रात को हुआ। आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रतन लाल और जमुना देवी की पशुशालाएं उनके घरों से करीब आधा किलोमीटर दूर अकेली जगह पर हैं। रविवार सुबह करीब 4:00 बजे खलोटा गांव के सामने बसे डोली गांव के एक व्यक्ति ने गोशालाओं से धुंआ निकलता देखा। उसने खलोटा गांव में किसी परिचित व्यक्ति को फोन करके आग लगने की सूचना दी। इसके बाद रतन लाल और जमुना देवी के परिवार ग्रामीणों सहित गोशालाओं के पास पहुंचे, लेकिन तब तक अंदर बंधी रतनलाल की एक गाय और एक बछड़ी, जमुना देवी की एक गाय, एक बछड़ी और एक बछड़ा जिंदा जल गए थे। इसके अलावा अंदर रखी घास, लकड़ी, घास काटने की मशीन सहित अन्य सामान भी जल चुका था।
विज्ञापन

जमना देवी का इंदिरा आवास योजना के तहत बने कमरे को भी आग से नुकसान हुआ है। हालांकि इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। दोनों परिवार इन्हीं मवेशियों का दूध बेचकर अपना भरण पोषण करते थे। इस हादसे से दोनों परिवारों की आजीविका का साधन भी खत्म हो गया है। हादसे में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित रतन लाल ने बताया कि उनकी आजीविका का यही सहारा था। उनको नुकसान के साथ जिंदा जले गोवंश का बेहद दुख है। पूरी उम्र यह मलाल रहेगा कि अंदर बंधे गोवंश को नहीं बचा सके। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान, नम्होल पुलिस और नायब तहसीलदार राजेंद्र महाजन मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार राजेंद्र महाजन ने जमना देवी को 20 हजार रुपये और रतन लाल को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed