फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Transport Corporation runs 13 additional buses on Diwali

Bilaspur News: परिवहन निगम ने दिवाली पर चलाई 13 अतिरिक्त बसें

Sat, 11 Nov 2023 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:45 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation runs 13 additional buses on Diwali
सवारियों की डिमांड के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाएगा एचआरटीसी प्रबंधन
विज्ञापन

-जिले में शाम पांच बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली पर्व पर लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी प्रबंधन डिमांड के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाएगा। वहीं जिले भर में 5:00 बजे के बाद सभी रूट बंद रहेंगे। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने 13 अतिरिक्त बसें चलाई हैं।

प्रदेश भर में एचआरटीसी की ओर से लोगों को दिवाली पर्व पर आवागमन के लिए सुविधा प्रदान की जाती है। इसमें घर को आने और काम पर वापस जाने के लिए अतिरिक्त बसों की सुविधा दी जाती है। जिले में इस बार परिवहन निगम ने 13 बसें चलाई हैं। वहीं लोगों को काम पर वापस जाने के लिए भी अतिरिक्त बसें डिमांड के अनुसार चलाई जाएंगी। जिले में रविवार को 5:00 बजे के बाद कोई भी बस रूट पर नहीं चलेगी। इसके अलावा निजी बस रूट अपने समय अनुसार चलेंगे, लेकिन रविवार के चलते अधिक निजी बस रूट नहीं चलते हैं। इसके अलावा 5:00 बजे के बाद चलने वाले बस रूट को अन्य रूट के साथ क्लब किया जाएगा। बस सेवा सुबह के समय से बहाल होगी और दोपहर तक सुचारू चलेंगी। उधर जिला यातायात प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि दिवाली के चलते 5:00 बजे के बाद जिले में बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा दिवाली के बाद लोगों को डिमांड के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि दिवाली से दो दिन पहले अतिरिक्त बसों की सुविधा शुरू हो गई है। यह बसें चंडीगढ़, बद्दी सहित अन्य बड़े स्टेशनों पर जा रही हैं। प्रबंधन की ओर से लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed