{"_id":"6756ec24b35fd4fb2704c8aa","slug":"to-rub-salt-on-the-wounds-congress-is-celebrating-in-bilaspur-trilok-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128061-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए बिलासपुर में कांग्रेस मना रही जश्न : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए बिलासपुर में कांग्रेस मना रही जश्न : त्रिलोक
Mon, 09 Dec 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर शहर में आक्रोश रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता । संवाद
-कांग्रेस के समारोह से पहले भाजपा ने बिलासपुर में निकाली आक्रोश रैली
-कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी, गारंटियां पूरा न करने पर उठाए सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कांग्रेस सरकार के दो साल कार्यकाल के जश्न से पहले भाजपा ने बिलासपुर धरना प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दो साल के कुशासन के खिलाफ विषय को लेकर आक्रोश रैली निकाली। इस रैली में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व ऊना से भाजपा विधायक सतपाल सत्ती सहित जिला भाजपा के नेताओं ने भाग लिया।
इस रैली में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि बिलासपुर में करीब 200 संस्थान बंद कर बिलासपुर में जश्न मनाया जा रहा है। यह सरकार केवल जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि 12 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुबह उठकर कलम उठाते ही पहला काम संस्थानों को बंद करने का किया। यह संस्थान पूर्व भाजपा सरकार ने एक साल के अंदर खोले थे। सदर क्षेत्र में हरलोग उप तहसील, कुठेड़ा का आईपीएच डिवीजन, पीएचसी बरमाणा बंद किया। त्रिलोक ने कहा कि एम्स बिलासपुर को पानी उपलब्ध कराने के लिए भाजपा ने कोठीपुरा में आईपीएच का डिवीजन खोला लेकिन सुक्खू सरकार ने द्वेष भावना से उसे भी बंद कर दिया। 1971 से एमएनटी का सर्कल बिलासपुर में चल रहा था। उसे बंद कर हमीरपुर खोला गया। त्रिलोक ने कहा कि पूर्व में भाजपा सरकार ने पांच वर्ष में केवल 16,900 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। इस कार्यकाल में कोरोना जैसी महामारी भी आई लेकिन कभी भी कर्मचारियों वेतन और पेंशनरों को पेंशन देरी से नहीं दी। कांग्रेस ने दो वर्ष में 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया। इस पैसे का कोई पता नहीं लगा। कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सुक्खू सरकार इसका जवाब दे कि दो साल में कांग्रेस ने क्या किया।
श्री नयना देवी जी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नेता पूछ रहे हैं कि भाजपा जश्न का विरोध क्यों कर रही है। रणधीर ने कहा कि भाजपा जश्न का विरोध नहीं कर रही है। कांग्रेस को तो जश्न मनाने की आदत है। एक ट्रांसफर करने पर भी यह सरकार जश्न मनाती है। रणधीर ने कहा कि जाती-जाती सरकार को इन लोगों ने बचा लिया इसके लिए इन्हें जश्न मनाने का अधिकार है। 27 फरवरी को सरकार गिर रही थी और लोग तो घंटे गिन रहे थे। कांग्रेस को जश्न मनाने की बजाए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की पूजा करनी चाहिए जिन्होंने गिरती सरकार को बचाया। गिरती सरकार में वह ब्रह्मा के रूप में मिल गए और सरकार बच गई। नहीं तो आज यह सत्ता से बाहर होती। उन्होंने कहा कि गारंटियों के नाम पर लोगों को ठगने का काम इस कांग्रेस सरकार ने किया। कोई भी विकास कार्य इस सरकार ने नहीं कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि सत्ता में आते ही सुक्खू सरकार ने रोना शुरू कर दिया, जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि प्रदेश का खजाना खाली है। 28 लाख बहनों के साथ धोखा कर कांग्रेस सरकार जश्न मना रही है। इस सरकार ने झूठ और फरेब और प्रदेश की जनता को धोखा देने के सारे रिकॉर्ड बना दिए। 22 लाख किसान परिवारों को धोखा दिया, 25 लाख बिजली उपभोक्ताओं को धोखा दिया, कर्मचारियों को धोखा दिया। हर वर्ग ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हंसराज, रसम सिंह चंदेल, जिला परिषद अध्यक्ष विमला देवी, उपाध्यक्ष मान सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।