{"_id":"6ad7b3b1c787a57b720e7ce0","slug":"three-lakh-devotees-paid-their-respects-at-the-naina-devi-temple-over-nine-days-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170313-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में नौ दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी मंदिर में नौ दिन में तीन लाख श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन
नवरात्रों के समापन पर श्री नयना देवी जी शक्तिपीठ में हवन करते श्रद्धालु। स्रोत: श्रद्धालु
अंतिम दिन 28 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नौवें नवरात्र पर 9.95 लाख रुपये चढ़ावा चढ़ाया
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में मंगलवार को हवन और पूर्ण आहुति के साथ शारदीय नवरात्र मेला संपन्न हो गया। अंतिम दिन 28 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिन तक चले मेले में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। नौवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में 9,95,992 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया।
नवरात्र के समापन पर मंदिर परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों और पुजारी वर्ग ने हवन किया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर पूर्ण आहुति दी गई। पूरे नवरात्र मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंचे। विदेशों से भी श्रद्धालुओं ने शक्तिपीठ में शीश नवाया।
पहले नवरात्र पर उमड़ी सबसे अधिक भीड़
नवरात्र मेले के पहले दिन करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं बनाए रखना प्रशासन के लिए अहम रहा। जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुविधाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए इंतजाम किए। पेयजल, बिजली और परिवहन सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए। लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
विज्ञापन
प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मेला
मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं मेला अधिकारी एसडीएम धर्मपाल की अगुवाई में नवरात्र मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। एसडीएम धर्मपाल पूरे मेले के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे। मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत और लेखा अधिकारी मनीष ने भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंगलवार को हवन और पूर्ण आहुति के साथ नौ दिवसीय नवरात्र मेले का विधिवत समापन हो गया।