फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three accused caught with Khair wood sent on three-day police remand

Bilaspur News: खैर की लकड़ी के साथ पकड़े तीन आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Three accused caught with Khair wood sent on three-day police remand
-पुलिस और वन विभाग ने चलैला बोटघाट पर पकड़े हैं खैर के 33 मोछे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। चलैला बोटघाट लिंक रोड पर अवैध रूप से खैर की लकड़ी के साथ पकड़े तीन आरोपियों को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने बोटघाट पर पिकअप से 33 खैर के मोछे पकड़े थे। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि पुलिस थाना कोट कहलूर और वन वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए चलैला बोटघाट लिंक रोड पर अवैध रूप से खैर की लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी है। गाड़ी में लकड़ी के 33 मोछे बरामद किए गए। मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। बाजार में इस लकड़ी की कीमत करीब तीन लाख बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग के हवाले कर दिया है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट तीनों को तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी कि किस स्थान से लकड़ी काटी गई और कहां इसे ले जाना था। तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed