फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The young man committed suicide by hanging himself in the room.

Bilaspur News: युवक ने कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 14 May 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 14 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself in the room.
घुमारवीं के लुखानी गांव में हुई आत्महत्या मामले में पूछताछ करती पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक
आत्महत्या के कारणों का नहीं लगा पता, जांच जारी
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के कल्याणा वार्ड के तहत लुखानी गांव में बुधवार देर शाम एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान अनिल कुमार (36) पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र कुमार निवासी लुखानी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अनिल बुधवार दोपहर अपने कार्यस्थल से घर खाना खाने के लिए आया था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अनिल कुमार फंदे से लटका हुआ मिला। घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसियों की मदद से युवक को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। अनिल कुमार के घर में उनकी माता, पत्नी और दो बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की ओर से फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed