फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Winning players of the Indo-Nepal Handball Series welcomed in Bilaspur.

Bilaspur News: इंडो-नेपाल हैंडबाल सीरीज के विजेता खिलाड़ियों का बिलासपुर में स्वागत

Wed, 09 Sep 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Winning players of the Indo-Nepal Handball Series welcomed in Bilaspur.
बिलासपुर में हैंडबाल खिलाड़ी प प्रशिक्षक उपायुक्त के साथ। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
लक्ष्मी नारायण मंदिर में समारोह का आयोजन, उपायुक्त व एसडीएम ने खिलाड़ियों को दी बधाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल हैंडबाल सीरीज में भारतीय टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हिमाचल के तीन खिलाड़ियों का बुधवार को बिलासपुर में भव्य स्वागत किया गया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह में आयुष, नितेश कुमार भारतीय और तनिष धीमान के साथ अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार और एसडीएम सदर राजकुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।

चार से छह सितंबर तक पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल हैंडबाल सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने नेपाल को चार गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम की इस शानदार जीत में हिमाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीनों खिलाड़ी बिलासपुर स्थित युवा सेवा एवं खेल विभाग के राज्य खेल छात्रावास से जुड़े रहे हैं। सम्मान समारोह में उपायुक्त राहुल कुमार और एसडीएम सदर राजकुमार ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक मनोज ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं ने खेल के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में नेपाल को चार गोल से हराकर खिताब हासिल किया। समारोह में खेल जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय लोगों ने खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षक मनोज ठाकुर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed