{"_id":"6a9472d63230ce337f0dcb72","slug":"the-volleyball-final-match-will-take-place-between-raghunathpura-and-nalag-schools-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166643-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रघुनाथपुरा और नालग स्कूल के बीच होगा वॉलीबाल का फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रघुनाथपुरा और नालग स्कूल के बीच होगा वॉलीबाल का फाइनल मैच
विज्ञापन
बंदला स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी।
बंदला स्कूल में चल रही खंड स्तरीय खेलों का दूसरा दिन खिलाड़ियों ने दिखाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में चल रही अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 33 स्कूलों के 332 खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज और कुश्ती में हिस्सा ले रहे हैं।
वॉलीबाल के क्वार्टर फाइनल में छकोह ने सिकरोहा, रघुनाथपुरा ने कोलवैली, नालग ने छकोह, दसगांव ने बंदला और पंजगाईं ने मैहथी को हराया। सेमीफाइनल में रघुनाथपुरा ने दसगांव और नालग ने पंजगाईं को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रघुनाथपुरा और नालग के बीच होगा।
बैडमिंटन में कंदरौर ने घागस, छकोह ने पंजगाईं, बध्यात ने रघुनाथपुरा, देलग ने केवीवीएस नैहर, नम्होल ने एपीएस बिलासपुर, मंगरोट ने मंझोत, ग्लोरी ने दिग्थली और एसपीएस जुखाला ने बंदला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद छकोह ने कंदरौर, बध्यात ने देलग, मंगरोट ने नम्होल और बध्यात ने छकोह को हराया। खो-खो में धार टटोह ने जुखाला और कोलवैली हरनोडा, रानी कोटला ने दयोथ और एसपीएस कुंगरहट्टी, जबकि दयोथ ने बंदला स्कूल को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
कबड्डी के क्वार्टर फाइनल में नम्होल ने रानी कोटला, जुखाला ने निहारखंड वासला, एसपीएस जुखाला ने मैहथी, पंजगाईं ने सलनू और बंदला ने नम्होल को हराया। सेमीफाइनल में एसपीएस जुखाला ने बंदला और जुखाला ने पंजगाईं को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खेल प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।