{"_id":"6aa19e70095339e8b9081d96","slug":"five-lakh-rupees-sanctioned-for-the-mahila-mandal-jyora-building-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-167355-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: महिला मंडल ज्योरा के भवन के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: महिला मंडल ज्योरा के भवन के लिए पांच लाख रुपये स्वीकृत
विज्ञापन
विधायक जीतराम कटवाल ने प्रतिनिधिमंडल की समस्या सुन मौके पर दी राशि
सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बनेगा महिला मंडल भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र की रोहल पंचायत के महिला मंडल ज्योरा की महिलाओं को अब बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन के लिए भवन की कमी नहीं खलेगी। बुधवार को महिला मंडल की महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक जीतराम कटवाल से मुलाकात कर भवन की समस्या रखी। विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए विधायक निधि से पांच लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
भवन बनने के बाद महिला मंडल की महिलाओं को सामाजिक गतिविधियों, बैठकों, जागरूकता कार्यक्रमों और अन्य सामुदायिक कार्यों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने भवन के लिए राशि स्वीकृत करने पर विधायक का आभार जताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि झंडूता क्षेत्र में भी महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। कटवाल ने कांग्रेस पर चुनाव के दौरान महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की गारंटी देकर सत्ता में आने के बाद उसे पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी वादों और सत्ता में आने के बाद किए गए काम के अंतर पर जनता को मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा काम की गारंटी की राजनीति करती है।