फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The story narrated about the eight marriages of Shri Krishna.

Bilaspur News: कथा में श्रीकृष्ण के आठ विवाहों का प्रसंग सुनाया

Mon, 22 Jul 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
The story narrated about the eight marriages of Shri Krishna.
- खिल्ल गांव में श्रीमद्भागवत कथा का समापन
विज्ञापन

भागवत में लोगों को बताई जीवन जीने की कला
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के खिल्ल गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित देवानंद शर्मा ने कथा का सारांश बताकर जीवन जीने की कला भी समझाई। उन्होंने कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल भी किया।

कथा वाचक ने सूर्यदेव से सत्रजीत को उपहार स्वरूप मिली मणि का प्रसंग सुनाते हुए मणि के खो जाने पर जामवंत और श्रीकृष्ण के बीच 28 दिन तक चले युद्ध और फिर जामवंती, सत्यभामा समेत से श्रीकृष्ण के आठ विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे प्रभु ने दुष्ट भौमासुर के पास बंदी बनी हुई 16 हजार 100 कन्याओं को मुक्त करवाया और उन्हें अपनी पटरानी बनाकर उन्हें मुक्ति दी। उन्होंने सुदामा चरित्र को विस्तार से सुनाया। कृष्ण और सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे बिना याचना के कृष्ण ने गरीब सुदामा का उद्धार किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने मित्रता निभाते हुए सुदामा की स्थिति को सुधारा। गोवध का विरोध और गोसेवा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है। उन्होंने बताया कि प्रसन्नता पाने के लिए सत्संग अवश्य करना चाहिए। जीवन में रोना-धोना, सुख-दुख तो आते जाते रहते हैं, लेकिन यह जान लेना चाहिए कि मैं एक विशाल मन का एक छोटा-सा अंग हूं। कथा समापन पर हवन-यज्ञ और भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed