फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Sanskar Sanstha will show the path to freedom from the 'Chitta' (mental clutter/restless mind) through the experiences of elders.

Bilaspur News: वरिष्ठजनों के अनुभव से चिट्टामुक्ति की राह दिखाएगी संस्कार संस्था

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Sanskar Sanstha will show the path to freedom from the 'Chitta' (mental clutter/restless mind) through the experiences of elders.
घुमारवीं में आयोजित संस्कार संस्था की बैठक में चर्चा करते सदस्य। संवाद
घुमारवीं में छह सितंबर को होगा सम्मान व आशीर्वाद संवाद कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संस्कार संस्था की ओर से वरिष्ठजनों के जीवन अनुभवों को युवा पीढ़ी और समाज के साथ साझा करने के उद्देश्य से छह सितंबर को सम्मान व आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में घुमारवीं उपमंडल के वरिष्ठजन युवाओं के साथ संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर घुमारवीं में आयोजित बैठक में संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि वरिष्ठजन युवाओं और अभिभावकों से बातचीत कर अपने जीवन के अनुभव साझा करेंगे। इसके माध्यम से परिवारों को चिट्टे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ मिलकर लड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर और गांव को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए परिवार, युवा, वरिष्ठजन और समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन इस अभियान को मजबूत आधार प्रदान कर सकता है। कार्यक्रम के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया जाएगा। संस्था का मानना है कि वरिष्ठजनों का अनुभव समाज की अमूल्य धरोहर है और उनके मार्गदर्शन से युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सकती है। बैठक में संस्था के अध्यक्ष कुंदन रतवान, अमृत लाल कतना, सुनील दत्त, प्रवीण, देव दत्त शर्मा, रवि, राम चंद, अनिल ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed