{"_id":"693ab997eea117f3d9093243","slug":"the-procession-will-begin-from-bargaon-on-december-16-and-will-reach-the-martyrs-memorial-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149993-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 16 दिसंबर को बड़गांव से शुरू होगी शोभायात्रा, पहुंचेगी शहीद स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 16 दिसंबर को बड़गांव से शुरू होगी शोभायात्रा, पहुंचेगी शहीद स्मारक
Thu, 11 Dec 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
16 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए उपायुक्त बिलासपुर को निमंत्रण सौंपते पूर्व सैनिक कल्याण समिति के
पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने उपायुक्त को दिया कार्यक्रम का निमंत्रण
वीर बलिदानी मिट्टी चंगर स्मारक में की जाएगी स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के माध्यम से बिलासपुर के शहीद स्मारक पर वीर बलिदानी मिट्टी के कलशों को 16 दिसंबर को स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पूर्व सैनिक पदाधिकारियों ने उपायुक्त के साथ बैठक कर यात्रा को अंतिम रूप दे दिया है। कार्यक्रम को लेकर समिति ने उपायुक्त को निमंत्रण भी सौंपा।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन अमर नाथ धीमान और चेयरमैन कैप्टन संजय कुमार ने बताया कि समिति के संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार स्वर्गीय प्रकाश चंद ने प्रदेश के पूर्व सैनिकों को इकट्ठा करने का कार्य किया है। उनकी समस्याओं को भी प्रशासन व सरकार से मिलकर हल किया, जिनकी अध्यक्षता में विभिन्न युद्ध क्षेत्रों 1962, 1965, 1971 और 1999 से लाई गई वीर बलिदानी मिट्टी के कलशों को शोभा यात्रा के माध्यम से बरठीं से बिलासपुर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा सुबह 9.30 बजे बड़गांव चौक से रवाना होगी। सरगल चौक, 10 बजे सुन्हाणी बाजार होते हुए घुमारवीं पुल पर पहुंचेगी। इसके बाद घुमारवीं बाजार, दकड़ी चौक, 11.45 भगेड़ चौक, 12 बजे कंदरौर चौक, 12:30 चांदपुर-बामटा होती हुई, 12:50 पर कॉलेज चौक पहुंचेगी। कॉलेज चौक से शहीद स्मारक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1.30 बजे स्मारक पर शोभायात्रा को विराम दिया जाएगा। उसके बाद मुख्यातिथि, वरिष्ठ अतिथि और अन्य अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। अंत में धार्मिक गुरु पूजा अर्चना करेंगे। पूजा अर्चना के बाद वीर बलिदानी मिट्टी के कलशों को वीर स्मारक में स्थापित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार बतौर मुख्यातिथि और विशिष्ट सेवा मेडल ब्रिगेडियर जगदीश सिंह वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस मौके पर कैप्टन धनी राम, कैप्टन भाग सिंह, कैप्टन राकेश कुमार, सुरेश नड्डा, सहित अन्य मौजूद रहे।