फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The present Congress government is the worst in the history of the state

प्रदेश के इतिहास में सबसे फिसड्डी वर्तमान कांग्रेस सरकार : धर्माणी

Mon, 02 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The present Congress government is the worst in the history of the state
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी
बोले, कर्मचारी,पेंशनर, युवा वर्ग को पहुंचाया सड़कों पर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में वर्तमान कांग्रेस सरकार अब तक की सबसे फिसड्डी व निकम्मी दिखाई देती है। इस सरकार ने डेढ़ वर्ष में ही प्रदेश को बैकफुट पर लाकर खड़ा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 30 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया है जबकि विकास शून्य है। क्या अपने मित्रों व सरकार को बचाने के लिए ही जनता के पैसों का अब तक दुरुपयोग किया जा रहा है। दूसरी ओर सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनर और युवा वर्ग को उनकी नौकरी के लिए सड़कों पर उतार दिया है। आज मात्र 20 माह में ही प्रदेश के कर्मचारी पेंशनर और अधिकारी वर्ग भी वर्तमान सरकार के खिलाफ मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता में आने से पहले तरह-तरह की घोषणाएं व झूठी गांरटियों का पिटारा खोलकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे थे। वह आज जनता के ऊपर बोझ डालने में जुटे हुए हैं। बरसात में मुख्यमंत्री ने सीमेंट के दाम बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ दी है, जिससे कई परिवारों के आशियाने बनाने के सपने धुंधलाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed