फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The post of Hindi professor has been vacant in Ghandalvi College for one and a half months.

Bilaspur News: घंडालवी कॉलेज में डेढ़ माह से हिंदी प्राध्यापक का पद खाली

Tue, 12 Sep 2023 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
The post of Hindi professor has been vacant in Ghandalvi College for one and a half months.
- कॉलेज में 100 से अधिक बच्चे कर रहे शिक्षा ग्रहण
विज्ञापन


-प्राध्यापक न होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई का हो रहा नुकसान



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में डेढ़ माह से हिंदी प्राध्यापक का पद खाली चल रहा है। कॉलेज में 100 से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कॉलेज में हिंदी प्राध्यापक न होने की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।



कॉलेज के हिंदी प्राध्यापक 31 जुलाई को स्थानांतरित हो गए थे। तब से लेकर अब तक यह पद खाली चल रहा है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इस वजह से यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी मायूस हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से उच्च अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दे दी है, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। विद्यार्थियों ने सरकार और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द कॉलेज में हिंदी प्राध्यापक की नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. डॉ. रीता शर्मा ने कहा कि हिंदी प्राध्यापक का पद करीब डेढ़ माह से खाली चल रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द कॉलेज में प्राध्यापक की नियुक्ति करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed