{"_id":"601993bb8ebc3e30c51a94bd","slug":"the-miscreants-pelted-stones-at-the-farm-houses-and-the-villagers-opened-fire-bilaspur-news-mbd378219339","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने फार्म हाऊसों पर किया पथराव तो ग्रामीणों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने फार्म हाऊसों पर किया पथराव तो ग्रामीणों ने की फायरिंग
विज्ञापन
बिलासपुर। बदमाशों का आतंक क्षेत्र में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ बदमाशों ने दो गांवों में दो किसानों के फार्म हाउसों पर पथराव कर छत की ममटी के कांचों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ दिया। वहीं, ग्रामीणों ने दो युवकों को मोटर चुराने के आरोप में धर दबोचा। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टैमरा व बिजली फार्म का है। ग्राम टैमरा निवासी सोनू सिंह के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे कुछ बदमाशों ने उसके फार्म की छत की ममटी पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के कारण कांच टूट गए। कांच टूटने की आवाज सुनने के बाद उन्होंने शोर मचाया तो कुछ बदमाश गन्ने के खेतों की ओर भागने लगे। फार्म स्वामी ने आनन-फानन मामले की सूचना ग्राम टैमरा व मनिहार खेड़ा के लोगों को फोन पर दी। इससे ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों ने फायरिंग करते हुए बदमाशों को जंगल में खोजना शुरू कर दिया। मगर कोई भी बदमाश उनके हत्थे नहीं आया। इसके बाद बदमाशों ने बिजली फार्म में भी एक फार्म पर पथराव कर खिड़की आदि के कांच तोड़ने की घटना को अंजाम दिया। यहां भी ग्रामीणों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ने की बात कही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मगर पुलिस को कोई भी बदमाश नहीं मिला। वहीं, मंगलवार शाम ग्राम कौशलगंज के कुछ ग्रामीणों ने जंगल में पानी की मोटर चुराने के आरोप में घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया।
मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। मालवा फार्म निवासी चमकौर सिंह, प्रीतपाल सिंह आदि ने बताया कि पकड़े गए युवक पहले उनके फार्म पर भी काम कर चुके हैं। करीब दो माह पूर्व उनके फार्म पर हुई चोरी की बड़ी घटना के बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।