{"_id":"6a33f4c56eb11bf757094095","slug":"the-message-of-a-drug-free-india-resonated-at-dhar-tatoh-school-showing-the-path-to-the-youth-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-162047-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: धार टटोह स्कूल में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश, युवाओं को दिखाई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: धार टटोह स्कूल में गूंजा नशा मुक्त भारत का संदेश, युवाओं को दिखाई राह
Thu, 18 Jun 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
धार टटोह स्कूल में आयोजित नशा मुक्त जागरूकता शिविर में मौजूद बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
नशा युवाओं, परिवार और समाज के लिए बड़ा खतरा : प्रकाश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार टटोह में मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डीडी सिमर ने की। मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रकाश चंद बंसल ने मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य, परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, कानूनी पहलुओं और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चिट्टे जैसे नशे का सेवन करने वाले युवाओं में एचआईवी-एड्स और हेपेटाइटिस-सी जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से गांव स्तर पर नशा मुक्ति मित्र तैयार कर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ अभियान चलाने की अपील की।
प्रधानाचार्य डीडी सिमर ने मानव सेवा ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रधान अभिषेक, उप प्रधान इंदर पाल और एसएमसी प्रधान बाबू राम ठाकुर ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। इस अवसर पंचायत प्रधान अभिषेक, उपप्रधान इंदर पाल, विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान बाबू राम ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।