{"_id":"67af34685adeed8cbd057ad9","slug":"the-main-objective-is-to-inspire-youth-to-serve-the-country-sajjan-kumar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-132035-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य : सज्जन कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करना मुख्य उद्देश्य : सज्जन कुमार
Fri, 14 Feb 2025 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
कमांडर सज्जन कुमार
-1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसी में संभाला कमांडिंग ऑफिसर का कार्यभार
-2015 से 2017 तक दे चुके हैं सेवाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कमांडर सज्जन कुमार ने 1 एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर में बतौर कमांडिंग ऑफिसर कार्यभार संभाला। दूसरी बार उन्हें बिलासपुर में कमांडिंग ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया है। इससे पहले 2015 से 2017 तक उन्होंने बिलासपुर में बतौर कमांडिंग ऑफिसर सेवाएं दी हैं।
बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य एनसीसी के माध्यम से युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। इसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। एनसीसी युवाओं में देश सेवा के साथ उनमें अच्छे गुण और एक बेहतरीन सामाजिक नागरिक बनने का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि नेवल यूनिट के तहत 26 संस्थान कार्य कर रहे हैं। वहीं बिलासपुर में एनसीसी कैडेट्स को वोट पुलिंग, सेलिंग और हथियार चलाना सिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी में शामिल होने से युवाओं का व्यक्तित्व विकास होता है। साथ ही जो युवा एनसीसी में शामिल होता है, उसे आर्मी में ऑफिसर बनने में आसानी होती है। इन युवाओं को एनसीसी के अतिरिक्त अंक मिलते हैं। इसके अलावा अग्निवीर में भी भर्ती होने में एनसीसी सहायक है। उन्होंने कहा कि एनसीसी की गतिविधियों में विस्तार के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। हर साल गोबिंद सागर झील में सेलिंग कैंप आयोजित किया जाता है, जिसमें हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कैडेट्स भाग लेते हैं। उस कैंप में प्रयास किया जाएगा कि सेलिंग तत्तापानी से लठियाणी तक करवाई जाए, ताकि कैडेट्स को अधिक प्रशिक्षण दिया जा सके। इसके अलावा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान पुराने कैडेट्स को भी बुलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नए कैडेट्स के साथ उनके अनुभव साझा हों। कमांडर सज्जन ने बताया कि यूनिट में 32 संस्थानों ने अपने-अपने संस्थान में एसीसी शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा है। वैसे ही उनके पास वैकेंसी आती है, वैसे ही वरिष्ठता के आधार पर इन संस्थानों में एनसीसी शुरू की जाएगी। बता दें कि कमांडर सज्जन कुमार मंडी के अवाहदेवी से संबंध रखते हैं। उनकी पत्नी बतौर अध्यापिका कार्यरत हैं और पिता सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं।