{"_id":"6aa05956bd74675de606fc1a","slug":"the-kabaddi-teams-from-ranikotla-and-harnoda-schools-will-face-each-other-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-167263-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कबड्डी में रानीकोटला और हरनोड़ा स्कूल की टीम होगी आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कबड्डी में रानीकोटला और हरनोड़ा स्कूल की टीम होगी आमने-सामने
विज्ञापन
छकोह स्कूल में चल रही खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में भाग लेती हुई छात्राएं।
छकोह स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोचक रहे मुकाबले
आज होगा खेलों का समापन, विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छकोह में चल रही अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जुखाला खंड के 10 स्कूलों से 120 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। खेल प्रभारी अमरजीत ठाकुर ने बताया कि बैडमिंटन के मैच में सोलधा ने छकोह, हरनोड़ा ने सिकरोहा, हरनोड़ा ने पंजगाईं स्कूल को मात दी। बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला सोलधा और हरनोड़ा स्कूल के बीच होगा। कबड्डी के मैच में हरनोड़ा ने जुखाला, रानीकोटला ने मलोखर स्कूल को मात दी। कबड्डी का फाइनल मुकाबला रानीकोटला और हरनोड़ा स्कूल के बीच होगा। वॉलीबाल के मैच में छकोह ने हरनोड़ा, सिकरोहा ने मलोखर स्कूल को मात दी। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला छकोह और सिकरोहा स्कूल के बीच होगा। खो-खो में धार टटोह ने रानीकोटला स्कूल को मात दी। इसका फाइनल मुकाबला जुखाला और धार टटोह स्कूल के बीच होगा। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य पंकज कुमार शर्मा, स्टाफ सदस्य, अन्य स्कूलों से आए खिलाड़ी, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।