फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The filth in the meat market has plagued people, increasing the risk of disease.

Bilaspur News: मीट मार्केट की गंदगी से लोग त्रस्त, बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा

Sun, 15 Feb 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The filth in the meat market has plagued people, increasing the risk of disease.
मीट मार्केट घुमारवीं के नाले में फैली गंदगी। संवाद
लोगों को छतों पर कपड़े सुखाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

छतों पर बिखरी हड्डियां और मुर्गों के पंख

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद के अधीन शहर के बीचों-बीच स्थित मीट मार्केट इन दिनों गंदगी का अड्डा बन चुका है। यहां फैले कूड़े के ढेर और मृत जानवरों के बिखरे अवशेषों ने आसपास के लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दुर्गंध के कारण लोगों का अपने घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया है।
बता दें कि यह मीट मार्केट रिहायशी क्षेत्र के बीच स्थित है। इसके आसपास शहर के तीन बड़े स्कूल हैं, जहां प्रतिदिन हजारों बच्चों का आना-जाना रहता है। चारों ओर मकान होने के बावजूद दुकानदार खुलेआम दुकानों की गंदगी और मृत जानवरों के अवशेष बाहर फेंक रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सड़ांध का आलम है, जिससे संक्रमण और महामारी फैलने का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों में अनिता, सुरेश, हेमराज, चंदन, किशोरी, दीपक, सुरजीत, मदन, अभिषेक, अंकुश, सतीश और रमेश ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि कौवे और अन्य पक्षी इन अवशेषों को नोच कर घरों की छतों पर गिरा देते हैं। छतों पर हड्डियों और पंखों के ढेर लग चुके हैं। हालात इतने बदतर हैं कि लोग अपनी छतों पर कपड़े तक नहीं सुखा पा रहे। दिनभर मंडराते पक्षियों के कारण बच्चों और बुजुर्गों का छत पर जाना भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं मीट मार्केट से बहता जानवरों का खून नालियों में जमा हो रहा है, जिससे मक्खियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यह लापरवाही न केवल स्वच्छता मानकों की धज्जियां उड़ा रही है बल्कि जनस्वास्थ्य के साथ खुला खिलवाड़ भी है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर परिषद के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। उनकी मांग है कि नगर परिषद तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करे, दोषी दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई करे और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करे, ताकि शहर को किसी संभावित महामारी से बचाया जा सके।


कोट

मामला संज्ञान में नहीं था। शीघ्र ही कर्मचारियों को भेजकर सफाई करवाई जाएगी। साथ ही दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी जाएगी कि यदि भविष्य में दुकान की गंदगी बाहर फेंकी गई तो नियमों के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खेम चंद वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed