{"_id":"671b9ae7ed9ff313ab0c49c4","slug":"the-female-head-who-slapped-should-be-removed-from-the-post-mastram-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-125536-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़ मारने वाली महिला प्रधान को पद से हटाया जाए : मस्तराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़ मारने वाली महिला प्रधान को पद से हटाया जाए : मस्तराम
विज्ञापन
- बीडीसी उपाध्यक्ष बोले, महिला प्रधान ने उन्हें नहीं स्थानीय सरकार पर किया हमला
- योजना के तहत आरोपी ने दिया गया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास परिषद (बीडीसी) के उपाध्यक्ष मस्तराम ने थप्पड़ मारने वाली महिला पंचायत प्रधान को पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक्ट के अनुसार खंड विकास परिषद को स्थानीय सरकार का दर्जा दिया गया है। इसलिए यह थप्पड़ उन्हें नहीं, बल्कि स्थानीय सरकार को मारा गया है।
परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में मस्तराम ने कहा कि घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए नम्होल पंचायत की आरोपी प्रधान को बुलाया। पूछताछ में प्रधान का कहना था कि घटना के समय वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी थी। इसी कारण थप्पड़ मार दिया। मस्तराम ने कहा कि यह सारी घटना योजना के तहत की गई, क्योंकि परिषद की बैठक में उनकी ओर से नम्होल पंचायत से संबंधित सवाल उठाने के पांच मिनट बाद ही प्रधान बैठक में पहुंचीं और थप्पड़ मार दिया, जबकि प्रधान का घर बीडीओ कार्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है। महिला प्रधान को बैठक में उपस्थित किसी विभागीय अधिकारी ने ही सवालों की जानकारी दी। इसके बाद बैठक में पहुंच कर थप्पड़ मारा। किस अधिकारी ने बैठक की चर्चा को महिला प्रधान तक पहुंचाया, उसकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नम्होल पंचायत के सोसन सलाड़ गांव के लोगों ने सड़क और डोली सोसन गांव के लोगों ने डंगे निर्माण में भष्ट्राचार की शिकायत की थी। इन शिकायतों पर चर्चा करना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा महिला प्रधान ने उपाध्यक्ष के बजट पर भी सवाल उठाए हैं। वह एक-एक पैसे का हिसाब देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। वह इसमें पूरा सहयोग करेंगे। हालांकि उन्हें अभी तक न तो प्रशासन और न ही पुलिस ने जांच के लिए बुलाया है।