फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The facility of free treatment of animals will be available at the doorstep by dialing the toll free number 1962.

Bilaspur News: टोल फ्री नंबर 1962 घुमाते ही घर द्वार मिलेगी पशु के इलाज की निशुल्क सुविधा

Wed, 27 Mar 2024 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
The facility of free treatment of animals will be available at the doorstep by dialing the toll free number 1962.
विभाग ने सदर, घुमारवीं और झंड़ूता को सौंपी एंबुलेंस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। अब घायल, बीमार व बेसहारा पशुओं के निशुल्क इलाज की सुविधा टोल फ्री नंबर 1962 घुमाते ही घर द्वार पर मिलेगी। यह नंबर घुमाते ही एंबुलेंस बीमार पशु पालक के घर पहुंचेगी। घर पर ही पशु चिकित्सक मवेशी का इलाज करेंगे। इसके लिए सरकार ने जिले को तीन एंबुलेंस दी हैं। बुधवार को यह एंबुलेंस पशु चिकित्सालय घुमारवीं पहुंची। साथ ही एक-एक एंबुलेंस बिलासपुर सदर, झंड़ूता उपमंडल के लिए भी उपलब्ध करवाई गई। जो पॉलीक्लिनिक बिलासपुर, पशु चिकित्सालय बरठीं में उपलब्ध रहेगी। यह एंबुलेंस 102 और 108 की तर्ज पर काम करेगी, जिससे गांव और पशु आश्रय स्थलों में पहुंचकर मवेशियों का इलाज किया जाएगा। बुधवार को उपमंडल घुमारवीं में पशुपालन विभाग ने मोबाइल वेटरनरी वैन की सुविधा शुरू कर दी। यह सुविधा पशुपालकों को 1962 नंबर डायल करने के बाद उपलब्ध होगी। इस मोबाइल यूनिट में एक पशु चिकित्सा अधिकारी और एक वेटरनरी फार्मासिस्ट उपलब्ध रहेगा। लोगों को अपने पशुओं के उपचार हेतु 1962 डायल करने पर मोबाइल वैन घर द्वार पहुंचकर पशु चिकित्सा निशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। यही नहीं अगर किसी पशु का उपचार इस टीम से नहीं किया जा सकेगा तो उस स्थिति में बिलासपुर में कार्यरत वेटरनरी पॉलीक्लिनिक अथवा विभाग के अन्य पशु चिकित्सा संस्थानों से भी सुविधा प्रदान की जाएगी। इस मोबाइल वैन से लोगों को पशुओं के उपचार के लिए दवाइयां भी निशुल्क वितरित की जाएंगी। किसी भी प्रकार का खर्च पशुपालक से नहीं लिया जाएगा।

सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मिलेगी मोबाइल वैन
पशुपालक किसी भी आपात स्थिति में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक 1962 नंबर डायल कर इस मोबाइल वैन का फायदा उठा सकते हैं। मोबाइल नंबर डायल करते ही पशुपालकों को पशुओं से संबंधित सभी समस्याओं का निपटारा घर द्वार पर ही किया जाएगा। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क पशुपालक से नहीं लिया जाएगा। सुविधा पूरे उपमंडल घुमारवीं के पशुपालकों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

--डॉक्टर किशोरी लाल शर्मा (वरिष्ठ पशु चिकित्सक घुमारवीं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article