फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The dreams of needy children are being nurtured by the initiative of NTPC Mahila Samiti

Bilaspur News: एनटीपीसी महिला समिति की पहल से संवर रहे जरूरतमंद बच्चों के सपने

Thu, 03 Jul 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The dreams of needy children are being nurtured by the initiative of NTPC Mahila Samiti
जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाती हुई एनटीपीसी कोलडैम की महिला समिति संगिनी संघ की सदस्य
ट्यूशन कक्षाओं से बच्चों में लौटा आत्मविश्वास, अभिभावकों ने जताया आभार
विज्ञापन

अब तक लगभग 20 बच्चे हो चुके हैं इन कक्षाओं से लाभान्वित


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम की महिला समिति संगिनी संघ ने पढ़ाई से वंचित बच्चों के लिए निशुल्क ट्यूशन कक्षाओं की शुरुआत की। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को खास मदद मिली है।

कोलडैम परियोजना के आसपास कई ऐसे परिवार रहते हैं, जहां माता-पिता श्रमिक या घरेलू सहायकों के रूप में काम करते हैं। घर में न पढ़ाई का माहौल होता है, न कोई मार्गदर्शन। ऐसे में स्कूल के बाद की पढ़ाई या संशय दूर करने वाला कोई नहीं होता। परिणामस्वरूप कई बच्चे पढ़ाई से कटने लगते थे। इसी स्थिति को देखते हुए संगिनी संघ ने अक्टूबर 2024 से इन बच्चों के लिए एक विशेष प्रयास शुरू किया। समिति ने दो समूहों में ट्यूशन कक्षाएं शुरू कीं। एक पहली से पांचवीं तक और दूसरी छठी से नौवीं कक्षा के बच्चों के लिए। शुरुआत में स्वयं समिति की महिलाएं ही पढ़ाती थीं। जब बच्चों की सीखने की रुचि और विषयों की जटिलता बढ़ी, तो विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की भी मदद ली गई। यह पहल सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन

बच्चों के जन्मदिन मनाना, खेल और रचनात्मक गतिविधियां कराना, उनसे संवाद करना यह सब कुछ यहां होता है। बच्चों से ऐसा जुड़ाव बनाया गया है कि अब वे न सिर्फ सवाल पूछते हैं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ उत्तर भी देते हैं। हर शुक्रवार को संगिनी संघ की अध्यक्ष और सदस्य खुद कक्षा में पहुंचती हैं, बच्चों की प्रगति देखती हैं और उनकी ज़रूरतें समझती हैं। अब तक लगभग 20 बच्चे इन कक्षाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से कई बच्चे पहले पढ़ाई में बहुत कमजोर थे, लेकिन अब स्कूल में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी इस बदलाव से अभिभूत हैं। कई मां-बाप कहते हैं कि जब तक संगिनी संघ की यह पाठशाला नहीं थी, तब तक उन्हें नहीं लगता था कि उनका बच्चा पढ़-लिख पाएगा। अब उनके चेहरों पर संतोष और आंखों में कृतज्ञता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed