{"_id":"684c3715dc0f9dd3d406fa84","slug":"the-body-of-an-unknown-person-was-found-on-the-roadside-in-talai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-138759-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तलाई में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तलाई में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Fri, 13 Jun 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता लगेगी मौत की वजह
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-4 में सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लोगों ने वार्ड नंबर-4 में दुग्ध खड्ड पर बने पुल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसे हिलाया गया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। सूचना पुलिस को दी गई। निरीक्षण करने पर व्यक्ति मृत पाया गया। उसे स्थानीय सीएचसी में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। व्यक्ति की आयु 45 साल के आसपास लग रही है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।