फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Auhar Cooperative Society is facing financial difficulties and cannot afford election expenses.

Bilaspur News: आर्थिक तंगी से जूझ रही औहर सहकारी सभा, नहीं उठा सकते चुनाव खर्च

Thu, 19 Feb 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 19 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The Auhar Cooperative Society is facing financial difficulties and cannot afford election expenses.
अब साधारण अधिवेशन से होगा प्रबंध समिति का चुनाव
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारी नियुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़(बिलासपुर)। तहसील घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली दी हिमाचल मार्केटिंग एंड सप्लाई सहकारी सभा सीमित औहर इन दिनों भारी आर्थिक संकट से गुजर रही है। सभा की माली हालत इतनी खस्ता है कि वह चुनाव का खर्च उठाने में भी असमर्थ है। इसे देखते हुए सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं, बिलासपुर ने सभा को विशेष छूट देते हुए अब साधारण अधिवेशन के माध्यम से चुनाव करवाने के आदेश जारी किए हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार, सभा के प्रशासक ने 12 फरवरी 2026 को एक प्रस्ताव पारित कर विभाग को अपनी दयनीय आर्थिक स्थिति से अवगत कराया था। सभा का तर्क था कि वर्तमान में उनके पास केवल 60 सदस्य शेष हैं और आय के स्रोत सीमित होने के कारण वे नियमित चुनाव प्रक्रिया का भारी-भरकम व्यय वहन नहीं कर सकते। निरीक्षक सहकारी सभाएं, घुमारवीं की संस्तुति के बाद सहायक पंजीयक कार्यालय ने इस पर संज्ञान लिया है। सहायक पंजीयक भास्कर कालिया ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं नियम, 1971 के चुनाव नियम अपेंडिक्स (ए) के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सभा को चुनाव नियमों में छूट प्रदान की गई है। अब सभा की प्रबंध समिति का चयन साधारण अधिवेशन के जरिए ही किया जाएगा, ताकि अनावश्यक खर्चों से बचा जा सके। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभाग ने अधिकारियों की नियुक्तियां भी कर दी हैं। इनमें प्यारे लाल (निरीक्षक, अंकेक्षण) इन्हें चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सुशील कुमार (सचिव, सभा) इन्हें पंजीकरण अधिकारी व चुनाव प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सहायक पंजीयक कार्यालय ने 18 फरवरी 2026 को जारी इस आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और खंड निरीक्षक घुमारवीं को भेज दी हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न करवाकर जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed