{"_id":"681e02e0500fbd7cd50a4c15","slug":"the-army-gave-a-befitting-reply-to-pakistan-which-has-become-a-stronghold-of-terrorism-jamwal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136797-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना ने आतंक का गढ़ बन चुके पाकिस्तान को दिया करारा जवाब : जमवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना ने आतंक का गढ़ बन चुके पाकिस्तान को दिया करारा जवाब : जमवाल
Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
त्रिलोक जमवाल।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के हर हथकंडे को विफल कर रही भारतीय सेना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधायक त्रिलोक जमवाल ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की है। कहा कि सेना ने आतंक का गढ़ बन चुके पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। कहा कि भारतीय सेना के जांबाज जवान पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विधायक जमवाल ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायराना हमले के बाद केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ठोस रणनीति अपनाई, जिसके तहत सेना ने आतंकियों के ठिकानों को योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त किया। इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी आदत के अनुसार जवाबी हमले शुरू किए, लेकिन भारतीय सेना ने मिसाइलों, लड़ाकू जहाजों और ड्रोन से किए गए सभी हमलों को हवा में ही विफल कर दिया। भारतीय सेना ने लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी पूरी तरह से तबाह कर दिया है और इस कार्रवाई के निशान पाकिस्तान के कई शहरों में साफ देखे जा सकते हैं। सेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के हर हथकंडे को विफल कर रही है। भारत के पास मौजूद अत्याधुनिक हथियार और शूरवीरों का साहस देश को सुरक्षित बनाए हुए है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे भयभीत न हों, लेकिन सतर्क जरूर रहें। उन्होंने ब्लैकआउट का पालन करने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ी इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से प्रशासन के साथ खड़ी है।