फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tell trainees about disaster prevention methods

Bilaspur News: प्रशिक्षुओं को बताए आपदा से बचाव के तरीके

Fri, 14 Jun 2024 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Tell trainees about disaster prevention methods
- डाइट जुखाला में मेगा मॉकड्रिल का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में आपदा प्रबंधन की तैयारी पर मेगा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उप प्रधानाचार्य कुलदीप शर्मा ने किया।

आपदा प्रबंधक समन्वयक राकेश ठाकुर ने जीएलओएफ (हिमनद झील विस्फोट बाढ़), बारिश एवं भूस्खलन से उत्पन्न होने वाली आपदाओं के बारे में प्रशिक्षणार्थियों के साथ अपने विचार साझा किए। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदाओं के बारे में जागरूकता और प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए प्रशिक्षणार्थियों की क्षमता को निर्मित करना है। आपदाओं से पहले विभिन्न संकटों और उनकी वजह से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इन आपदाओं से बचाव करने और जागरूक रहने के बारे में सभी हितधारकों के साथ चर्चा की गई। आपदाओं से पूर्व विभिन्न तैयारियों से आपदाओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है। मॉकड्रिल के दौरान हिमाचल होमगार्ड के कंपनी कमांडर बाबूराम शर्मा, प्लाटून कमांडर प्रकाश ठाकुर एवं अन्य जवानों ने बचाव दल के रूप में विभिन्न तकनीक के माध्यम से प्रभावित छात्रों को संस्थान से सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। जहां फस्ट ऐड टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। इस अवसर पर सोमदत्त कालिया, संतोष चंदेल, पुष्पराज, नरवीर, राकेश संधू, रविंद्र ठाकुर, दिग्विजय मल्होत्रा, प्रशिक्षु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed