फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers and SMC members made aware about disasters

Bilaspur News: अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों को किया आपदाओं के बारे में जागरूक

Sat, 05 Oct 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers and SMC members made aware about disasters
-टोबा स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टोबा में अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को आपदाओं के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन डाइट के उप प्रधानाचार्य संजय सामा ने किया।

आपदा प्रबंधन के जिला समन्वयक राकेश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में आपदा से पूर्व तैयारी, बचाव और आपदा के प्रभावों को कम करने के लिए व्यक्तिगत और सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। हृदय के आघात एवं अचेतन अवस्था में लोगों को सीपीआर देने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों से आपदाओं से बचाव के लिए स्कूली और गांव स्तर पर प्रबंधन योजना बनाने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण समन्वयक दिग्विजय मल्होत्रा ने लोगों को प्राथमिक चिकित्सा देने की बारीकियों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यातिथि संजय सामा ने सभी प्रतिभागियों को बैग और प्रमाणपत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी से समय-समय पर मॉकड्रिल करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से आपदाओं के बारे में जागरूक एवं सचेत रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक दिनेश राणा, भाग सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed