Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Take timely steps to protect maize from fall armyworm

Bilaspur News: मक्की को फॉल आर्मीवर्म से बचाने के लिए समय रहते उठाएं कदम

Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Take timely steps to protect maize from fall armyworm
मक्की की फसल को फॉल आर्मीवर्म। संवाद
निगरानी के अभाव में 20-30 फीसदी तक घट सकती है उपज
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक ने किसानों को अनुशंसित दवाओं के इस्तेमाल की दी सलाह
कहा, फसल का नियमित निरीक्षण कर शुरुआती अवस्था में ही करें नियंत्रण


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खरीफ सीजन में जिला बिलासपुर के करीब 24,300 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की बुवाई हो चुकी है। ऐसे में कृषि विभाग ने किसानों को फॉल आर्मीवर्म के बढ़ते खतरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। कृषि उपनिदेशक कुलभूषण धीमान ने कहा कि पिछले चार-पांच वर्ष से जिले में इस कीट का लगातार प्रकोप देखा जा रहा है, जिससे मक्की की फसल को भारी नुकसान पहुंच रहा है। यदि समय रहते इसका नियंत्रण नहीं किया गया तो फसल की पैदावार में 20 से 30 प्रतिशत या इससे अधिक की गिरावट आ सकती है।
उन्होंने बताया कि फॉल आर्मीवर्म एक अत्यंत विनाशकारी एवं बहुभक्षी कीट है, जिसकी उत्पत्ति उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में हुई है। भारत में इसका पहला प्रकोप वर्ष 2018 में कर्नाटक में दर्ज किया गया था। इसके बाद यह देश के अधिकांश मक्का उत्पादक राज्यों के साथ हिमाचल प्रदेश में भी फैल चुका है। यह कीट मक्की की पत्तियों और पौधे के मध्य भाग (व्हॉर्ल) को खाकर फसल को गंभीर नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक ने बताया कि किसान समय-समय पर खेतों का निरीक्षण करें तथा अंड समूहों और छोटी सूंडियों को नष्ट करें। साथ ही फेरोमोन ट्रैप का उपयोग करें और आवश्यकता पड़ने पर जैविक एवं रासायनिक नियंत्रण अपनाएं। अधिक प्रकोप होने पर केवल कृषि विभाग द्वारा अनुशंसित कीटनाशकों का ही प्रयोग किया जाए। क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी (कोराजन) का 0.4 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी की दर से छिड़काव प्रभावी रहता है। दवा का छिड़काव इस प्रकार किया जाना चाहिए कि वह पौधे के मध्य भाग तक पहुंचे, क्योंकि सूंडियां सामान्य तौर पर वहीं छिपी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलभूषण धीमान ने बताया कि फॉल आर्मीवर्म की निगरानी और नियंत्रण के लिए कृषि विभाग ने जिला कृषि अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों, विषय विशेषज्ञों, उप परियोजना अधिकारी (आत्मा) और कृषि विकास अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष निगरानी दल का गठन किया है। यह दल किसानों के खेतों का नियमित निरीक्षण कर तकनीकी सलाह देने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार कीटनाशकों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए क्लोरएन्ट्रानिलीप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी (कोराजन), इमामेक्टिन बेंजोएट 5 प्रतिशत एसजी, स्पिनोसैड 45 प्रतिशत एससी कृषि बिक्री केंद्रों पर अनुदान के तहत उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा कृषि विभाग से लाइसेंस प्राप्त कीटनाशक विक्रेताओं के पास भी ये दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। कृषि उपनिदेशक ने किसानों से अपील की कि वे मक्की की फसल का नियमित निरीक्षण करते रहें। यदि कहीं भी फॉल आर्मीवर्म का प्रकोप दिखाई दे तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क कर वैज्ञानिक सलाह लें, ताकि समय रहते नियंत्रण कर फसल को नुकसान से बचाया जा सके।
-------------
सहायता के लिए इन अधिकारियों से करें संपर्क
जिला कृषि अधिकारी राजीव शर्मा – 7018237345
विषय विशेषज्ञ घुमारवीं रूप लाल – 7018959003
विषय विशेषज्ञ झंडूता पूर्ण चंद – 7018860120
विषय विशेषज्ञ सदर अमरजीत – 8219091614
कृषि विकास अधिकारी स्वारघाट दीपक सांख्यान – 7018750761
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed