Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Awareness program organized in Tehri on Tribal Pride Day

Bilaspur News: जनजातीय गौरव दिवस पर टिहरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sun, 15 Nov 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Awareness program organized in Tehri on Tribal Pride Day
बीडीओ संजीव पुरी ने ग्रामीणों को दीं सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के तहत ग्राम पंचायत डूडियां के टिहरी गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विकास खंड अधिकारी झंडूता संजीव पुरी ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में पंचायत के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान संजीव पुरी ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य पात्र और जरूरतमंद लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी रखने और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। साथ ही स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने और पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed