फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Suresh became the head of Shiva Taxi Operator Union Ghumarwin

Bilaspur News: शिवा टैक्सी आपरेटर यूनियन घुमारवीं के प्रधान बने सुरेश

Fri, 16 Aug 2024 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Suresh became the head of Shiva Taxi Operator Union Ghumarwin
टैक्सी ऑपरेटर यूनियन घुमारवीं की नवनियुक्त कार्यकारणी। संवाद
गौरव चंदेल उप प्रधान और बुद्धि सिंह सचिव बनाए गए
विज्ञापन

टैक्सी स्टैंड की मांग को प्रशासन से उठाएगी यूनियन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शिवा टैक्सी आपरेटर यूनियन घुमारवीं की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल ने की।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सुरेश कुमार को सर्वसम्मति से यूनियन का प्रधान चुना। नव निर्वाचित प्रधान ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें गौरव चंदेल को उप प्रधान, बुद्धि सिंह को सचिव, कृष्ण कुमार को सह सचिव, दिनेश कुमार को कोषाध्यक्ष, कुलदीप सिंह को अड्डा प्रभारी, लाल सिंह को मीडिया प्रभारी, रजनीश कुमार को कानूनी सलाहकार, रोहित धीमान को संगठन सचिव और मनोज धीमान को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर इस बात पर भी सहमति बनाई गई कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की ओर से एक महीने में लेबर इंस्पेक्टर के पास एफिडेविट जमा करवाकर यूनियन का पंजीकरण करवाया जाएगा। यदि किसी कारणवश कार्यकारिणी पंजीकरण नहीं करवा पाती है तो उसे भंग समझा जाएगा। नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे की यूनियन के समक्ष आ रही समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। प्रशासन से यूनियन के लिए स्थाई टैक्सी स्टैंड की मांग रखी जाएगी । यूनियन से करीब 100 से अधिक टैक्सी ऑपरेटर जुड़े हुए हैं, लेकिन यह सभी आज भी सड़क किनारे अपनी टैक्सियों को लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करने को मजबूर हैं। यूनियन पिछले कई साल से प्रशासन से टैक्सी स्टैंड की मांग करती आई है। ग्राम पंचायत कोठी के प्रधान नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed