{"_id":"667189364d91a985a8043c7b","slug":"summer-holidays-in-schools-should-be-started-from-june-22-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-119018-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 22 जून से की जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 22 जून से की जाएं
विज्ञापन
- राजकीय अध्यापक संघ ने सरकार से उठाई मांग
- पदाधिकारी बोले, भीषष गर्मी से बचाने के लिए जल्द छुट्टियां करना आवश्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला(बिलासपुर)। राजकीय अध्यापक संघ ने पाठशालाओं में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां पूर्व की भांति 22 जून से ही करने की मांग उठाई है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस समय प्रदेश के निचले जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे बच्चों को बचाने के लिए जल्द से जल्द ही छुट्टियां करना आवश्यक है।
हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ बिलासपुर इकाई के प्रधान राकेश कुमार संधु, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान नरवीर सिंह चंदेल, जिला महासचिव सुभाष चंद चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान वेद प्रकाश शर्मा, संयुक्त सचिव निक्कू राम बंसल आदि पदाधिकारियों ने मांग की उठाई कि पाठशालाओं में ग्रीष्मकालीन छुट्टियाें को पूर्व की भांति ही किया जाए। पूर्व की भांति यह अवकाश 22 जून से 28 जुलाई तक ही किया जाए। इस समय बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में भयंकर गर्मी पड़ रही है। इसके चलते बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में ग्रीष्मकालीन अवकाश जल्दी करके विद्यार्थियों को इस भीषण गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सकता है। गर्मी के इस मौसम में बच्चों का पाठशाला पहुंचना और पाठशाला से घर पहुंचना मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में छुट्टियों के पुराने शेड्यूल को ही लागू किया जाए। इसी में बच्चों का भी हित है। राकेश कुमार संधू ने कहा कि इस समय सभी शिक्षक संगठनों को मात्र छात्र हित की बात करनी चाहिए। सरकार को भी इस विषय में कोई भी निर्णय लेने से पहले इन जिलों के लोगों या संगठन के नेताओं से अवश्य विचार-विमर्श कर लेना चाहिए।