फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   summer festival cultural programme

ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग राठी ने मचाई धमाल

Fri, 08 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर) Updated Fri, 08 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
summer festival cultural programme
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी की नाटियों की धूम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग ठाकुर दास राठी की नाटियों की धूम रही। राठी ने कार्यक्रम का आगाज बेटी है अनमोल का संदेश देने वाली अपनी प्रस्तुति सुण मेरीये अम्मा बापूआ मेरा की कसूर पेटा च की लाई मारने... से पंडाल में बैठे लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद उन्होंने नीरू चाली घुमदी चाली कुलूवे बजारा..., रोहडृू जाना मेरी अमिए..., शालू रे क्वार्टर लागी रौनका..., ओ सुमित्रा... सहित अन्य नाटियां प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूतर कर दिया।

इससे पहले संजीव दीक्षित ने नित खैर मंगा सोणया मैं तेरी  दुआ ना कोई होर मंगदी..., भेड़ां तेरियां ओ चुगती फाट नीलमा..., दंदे वाली पीड़ बुरी..., बोतल रह गई ठेके कोई नशा कराई दो... सहित अन्य पहाड़ी गीतों से खूब वाहवाही लूटी। मंजू चिश्ती ने कपड़े धोआं नाले रोआं कुंजआ..., पारलिया बणिया मोर जे बोले...सहित अन्य गीतों से खूब समां बांधा। परवेज निहाल्टा ने भी नाटी प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक दल पटियाला ने हरियाणवी घुमर लोकनृत्य से अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन


घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को शीघ्र मिलेगा जिलास्तरीय दर्जा : धर्माणी
दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज सीपीएस एवं स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी ने किया। उन्होंने कहा कि घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को शीघ्र ही जिला स्तरीय दर्जा मिलेगा। धर्माणी ने बेबी शो के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी, नगर परिषद व मेला कमेटी अध्यक्षा गीता महाजन, नप कार्यकारी अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, पार्षद श्याम शर्मा, अमृता शर्मा, प्रोमिला रतवान, व्यापार मंडल प्रधान हेमराज सांख्यान, सतपाल, विनोद, शीला, निशा शर्मा रविंद्र सिंह, राजपाल उप्पल, प्रकाश चंद महाजन तथा बार संघ के प्रधान लेखराम नड्डा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां  
दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुति देकर खूब समां बांधा।  शिवांश, अभिषेक, राजकुमार, दिव्य ज्योति, मनीष, सरोज, भावना गौतम, नरेश, शिवानी, रचना, शैली, रमण, आंचल, अदविका तथा जहान्वी ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किया। जावेद मोहम्मद ने छाप तिलक सब छीनी रे तोसे नैना मिलाइके... तथा सपना ने खाना-पीना आनंद लेनी.. सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed