{"_id":"6b009be77562d31b0506d4fc","slug":"congress-will-consider-challenging-the-decision-to-quash-the-fir-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172207-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एफआईआर निरस्त करने के फैसले को चुनौती देने पर विचार करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एफआईआर निरस्त करने के फैसले को चुनौती देने पर विचार करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस-मीडिया प्रभारी बोले, निर्णय की प्रति मिलने के बाद कानूनी पहलुओं का करेंगे अध्ययन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को उच्च न्यायालय की ओर से निरस्त किए जाने के बाद कांग्रेस भी कानूनी विकल्प तलाशने में जुट गई है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि पार्टी उच्च न्यायालय के फैसले पर कानूनी राय लेगी। आदेश की प्रति मिलने के बाद उसका अध्ययन कर आगामी कदम उठाया जाएगा। राजीव शर्मा ने कहा कि फिलहाल उनके पास न्यायालय के निर्णय की आधिकारिक प्रति उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एफआईआर निरस्त करने के लिए न्यायालय ने किन तथ्यों और आधारों को माना है, इसकी जानकारी लेना जरूरी है। निर्णय की प्रति मिलने के बाद कानूनी विशेषज्ञों से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से ले रही है। कानूनी सलाह के आधार पर ही अगली कार्रवाई तय होगी। यदि फैसले को चुनौती देने का आधार सामने आता है तो कांग्रेस इस विकल्प पर भी विचार करेगी।