{"_id":"6ad7b72a153472814503c674","slug":"sukhram-appointed-as-ghumarwin-block-president-of-the-ravidasia-dharma-sangathan-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-170303-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सुखराम बने रविदासिया धर्म संगठन के घुमारवीं खंड अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सुखराम बने रविदासिया धर्म संगठन के घुमारवीं खंड अध्यक्ष
विज्ञापन
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन घुमारवीं इकाई के नवनियुक्त प्रधान, महामंत्री व अन्य। स्रोत जाग
जीत राम को महामंत्री की जिम्मेदारी, संगठन के विस्तार और मजबूती पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन बिलासपुर की बैठक घुमारवीं के अंबेडकर भवन में जिला प्रधान डॉ. राजेंद्र पाल भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान घुमारवीं खंड की इकाई का गठन करते हुए सुखराम को अध्यक्ष और जीत राम को महामंत्री चुना गया।
प्रदेश प्रवक्ता आचार्य नंद लाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इसी सप्ताह घुमारवीं ब्लॉक की कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। जिला प्रधान डॉ. राजेंद्र पाल भाटिया ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर समाजहित में कार्य कर रहा है। बिलासपुर जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इसी कड़ी में घुमारवीं इकाई का गठन किया गया है। जल्द ही जिले के अन्य ब्लॉकों में भी इकाइयों का गठन किया जाएगा।
प्रदेश प्रवक्ता आचार्य नंद लाल ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास तेज किए गए हैं। प्रत्येक जिले में इकाइयों का गठन कर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजपाल भवानी, विकास, बादल, श्याम लाल, मदन लाल, अशोक कुमार, रमेश कुमार और देवराज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।