फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sudden fire in tourist car

दिल्ली से कुल्लू घुमने के लिए जा रहे प्रर्यटकों की गाड़ी में अचानक लगी आग

Fri, 03 Sep 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sudden fire in tourist car
चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर बिलासपुर के बागी बिनौला में जली कार। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पर्यटक वाहन में अचानक आग भड़क गई। वाहन में सवार सैलानियों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। वाहन में सवार सभी पांच लोग सुरक्षित हैं। आग से गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग बागी सुंगल के पास दिल्ली से कुल्लू घूमने के लिए जा रहे पर्यटकों की गाड़ी में अचानक धुआं उठने लगा और आग भड़क गई। पर्यटकों ने तत्काल गाड़ी सड़क किनारे रोक कर खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने गाड़ी में रखे कपड़े व कुछ अन्य सामान बाहर निकालते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही गाड़ी के अंदर रखे गाड़ी के कागजात और एटीएम कार्ड जलकर राख हो गए। हादसे का शिकार हुए वाहन में दिल्ली के दो लड़के और तीन लड़कियां सवार थे। गाड़ी पूरी तरह से जल गई है। पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं गाड़ी में आग लगने के कोई स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी राजकुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed