{"_id":"6aff451dcdc3ac436a091d54","slug":"students-were-administered-a-pledge-to-stay-away-from-drugs-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-172145-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज में विद्यार्थी नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण करते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
घंडालवीं कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में चिकित्सक ने बताए तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में एनएसएस इकाई और नशा निवारण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नशा निवारण पर विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंतेहड़ा के चिकित्सक डॉ. रविकांत ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। नशे की लत से केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसका परिवार और पूरा समाज प्रभावित होता है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आरंभ में एनएसएस प्रभारी प्रो. सुदेश कुमार ने मुख्य वक्ता और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज प्राचार्य रीता शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।