Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The nation can never forget Indira Gandhi's contribution: Dharmani

इंदिरा गांधी के योगदान को देश कभी नहीं भुला सकता : धर्माणी

Fri, 20 Nov 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The nation can never forget Indira Gandhi's contribution: Dharmani
पडयालग में आयोजित महिला सम्मेलन में मौजूद मंत्री व महिला कांग्रेस कार्यक्रर्ता। स्रोत: डीपीआर
पडयालग में महिला कांग्रेस ने आयोजित किया सम्मेलन, विभिन्न पंचायतों की महिलाओं ने लिया भाग
विज्ञापन

कार्यक्रम में कगीतों से दिखाई हिमाचली संस्कृति की झलक
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के पडयालग में महिला कांग्रेस की ओर से सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इंदिरा अमर रहें के नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
राजेश धर्माणी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वर्ष 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण, 1971 में प्रिवी पर्स की समाप्ति, भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय और बांग्लादेश का स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में उदय उनके कार्यकाल के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाक्रम रहे। इसके अलावा हरित क्रांति को प्रोत्साहन और वर्ष 1974 में पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण भी उनकी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का साहसिक नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के साथ सामाजिक सरोकारों, गांव के विकास, स्वच्छता और सांस्कृतिक संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। प्रदेश सरकार महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और निर्णय प्रक्रिया में समान अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचली लोक संस्कृति की झलक पेश की। इस मौके पर प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला, निर्मला राजपूत सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि और महिला कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed