Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   AIIMS will investigate an autoimmune disease that affects the kidneys and lungs.

Bilaspur News: किडनी और फेफड़ों को प्रभावित करने वाली ऑटोइम्यून बीमारी की जांच करेगा एम्स

Fri, 20 Nov 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will investigate an autoimmune disease that affects the kidneys and lungs.
एएनसीए वैस्कुलाइटिस की पहचान के लिए खरीदी जाएंगी एंटी-एमपीओ और एंटी-पीआर 3 की 10-10 एलिसा किट
विज्ञापन

मरीजों को बीमारी की पहचान में मिलेगी मदद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर में अब ऑटोइम्यून बीमारियों की पहचान के लिए दो महत्वपूर्ण एंटीबॉडी जांचों की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए क्लीनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रूमेटोलॉजी विभाग एंटी-एमपीओ आईजीजी और एंटी-पीआर 3 आईजीजी की एलिसा किट खरीदेगा। इन जांचों से एएनसीए से जुड़े वैस्कुलाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों की पहचान करने में चिकित्सकों को मदद मिलेगी। संस्थान ने इसके लिए ऑनलाइन कोटेशन आमंत्रित किए हैं।
वैस्कुलाइटिस ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपनी ही रक्त वाहिकाओं पर हमला करने लगती है। इससे रक्त वाहिकाओं में सूजन आ जाती है और किडनी, फेफड़ों समेत शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंग प्रभावित हो सकते हैं। जिन मरीजों की किडनी अचानक खराब होने लगे, पेशाब में खून या प्रोटीन आने की शिकायत हो अथवा फेफड़ों की परेशानी के साथ रक्त वाहिकाओं में सूजन की आशंका हो, उनके लिए ये जांचें उपयोगी साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन

पहली जांच एंटी-एमपीओ आईजीजी होगी। इससे शरीर में मायलोपेरॉक्सिडेज के खिलाफ बनने वाली एंटीबॉडी का पता लगाया जाएगा। यह जांच माइक्रोस्कोपिक पॉलीएंजाइटिस के निदान में सहायक होती है। इस बीमारी में छोटी रक्त वाहिकाओं में सूजन आने से विशेष रूप से किडनी और फेफड़े प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जांच एंटी-पीआर 3 आईजीजी की होगी। इससे प्रोटीज-3 के खिलाफ बनने वाली एंटीबॉडी का पता चलेगा। यह ग्रैनुलोमैटोसिस विद पॉलीएंजाइटिस के चिकित्सीय मूल्यांकन में मदद करती है। इस बीमारी में नाक, साइनस, फेफड़े और किडनी प्रभावित हो सकते हैं।


1920 टेस्ट करने की होगी क्षमता
एम्स की ओर से दोनों प्रकार की 10-10 एलिसा किट खरीदी जाएंगी। प्रत्येक किट में 96 टेस्ट करने की क्षमता होगी। इस तरह एंटी-एमपीओ और एंटी-पीआर 3 की 960-960 जांचें की जा सकेंगी। दोनों को मिलाकर कुल 1920 टेस्ट करने की क्षमता उपलब्ध होगी। किट में अलग-अलग इस्तेमाल की जा सकने वाली स्ट्रिप होने की शर्त रखी गई है। इससे विभाग जरूरत के अनुसार आठ या 12 नमूनों के बैच में भी जांच कर सकेगा। किट से मरीजों के सीरम और प्लाज्मा नमूनों की जांच की जा सकेगी। इसके लिए इन-विट्रो डायग्नोस्टिक (आईवीडी) अनुमोदन के साथ आईएसओ, सीई या यूएस-एफडीए जैसे निर्धारित प्रमाणपत्र अनिवार्य किए गए हैं। किट के साथ गुणवत्ता नियंत्रण प्रमाणपत्र और उपयोग संबंधी दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराने होंगे। हालांकि, केवल एंटीबॉडी जांच की रिपोर्ट से बीमारी की पुष्टि नहीं होगी। चिकित्सक मरीज के लक्षणों, अन्य रक्त जांचों और जरूरत पड़ने पर बायोप्सी के परिणामों के आधार पर बीमारी का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed