फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students should set their goals in life: Prof. Ramakrishna

जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित करें विद्यार्थी : प्रो. रामकृष्ण

Mon, 22 Jul 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Students should set their goals in life: Prof. Ramakrishna
- घुमारवीं कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीबीए और बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि से की गई।


बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. सूर्यकांत ने सभी अतिथियों और छात्रों का स्वागत किया। हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट सोसायटी के सदस्य सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने संचार, व्यवसाय और उद्यमशीलता के प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पाठ्यक्रम, अनुशासन और प्रतिष्ठा के बारे में भी अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने नए सत्र के लिए सभी छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और एक निश्चित दिशा की ओर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा भविष्य में आने वाली चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही कॉलेज में कला, विज्ञान और कॉमर्स कक्षाओं की भी ओरियंटेशन की गई। इसमें प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को जीवन के विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया। इस अवसर पर बीबीए विभाग के समन्वयक प्रो. अनिल जम्वाल, बीबीए व बीसीए विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अमरपाल सिंह, प्रो. रजनी ठाकुर, प्रो. प्रियंका, प्रो. रोहित, प्रो. रवि, प्रो.भारती सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed