{"_id":"6655c43ce3f2f4d14c01e185","slug":"students-handed-over-three-kilos-of-single-use-plastic-to-kothipura-panchayat-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117993-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने कोठीपुरा पंचायत को सौंपी तीन किलो सिंगल यूज प्लास्टिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने कोठीपुरा पंचायत को सौंपी तीन किलो सिंगल यूज प्लास्टिक
विज्ञापन
- कोठीपुरा स्कूल के मोनाल इको क्लब ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में मोनाल ईको क्लब ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली में लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने का आह्वान किया गया और वातावरण को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई।
मोनाल ईको क्लब ने स्कूल के आसपास से एकत्रित तीन किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कोठीपुरा पिंकी देवी को सौंपी। प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में कैंडी स्टिक, कटलरी प्लेट, कप, ट्रे, प्लास्टिक गिलास, फोर्क, स्ट्रॉ सहित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं का निर्माण, यातायात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग 1 जुलाई, 2022 से प्रतिबंधित है। फिर भी यह चीजें आमतौर पर देखने को मिल जाती हैं। क्लब प्रभारी सोनिया शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों ने सिंगल उपयोग प्लास्टिक को 1 मई से 25 मई तक इकट्ठा किया था और इसे पंचायत कोठीपुरा को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। ताकि पाठशाला के आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जा सके। साथ ही बच्चों में सफाई के प्रति जागरूकता बनी रहे। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक, प्राध्यापक सहित अन्य उपस्थित रहे।