फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students from Ghumarwin School made bird nests out of waste bottles.

Bilaspur News: घुमारवीं स्कूल के विद्यार्थियों ने बेकार बोतलों से बनाए पक्षियों के घोंसले

Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students from Ghumarwin School made bird nests out of waste bottles.
पीएम श्री स्कूल घुमारवीं के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक की बेकार बोतलों से तैयार किए पक्षियों के
वसुंधरा ईको क्लब की पहल, प्लास्टिक के पुनः उपयोग और पक्षी संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं के वसुंधरा ईको क्लब के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की है। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक की बेकार बोतलों का रचनात्मक उपयोग करते हुए उनसे पक्षियों के लिए घोंसले तैयार किए। इन्हें विद्यालय परिसर में सुरक्षित स्थानों पर लगाया गया, ताकि पक्षियों को आश्रय मिल सके।
विद्यार्थियों ने बेकार पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को घोंसलों का रूप दिया। इन्हें अधिक आरामदायक बनाने के लिए कपड़े, घास और अन्य प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्लास्टिक के पुनः उपयोग के साथ पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना, जैव विविधता के संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। विद्यार्थियों ने संदेश दिया कि बेकार समझी जाने वाली वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग कर प्रकृति के संरक्षण में योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वसुंधरा ईको क्लब की प्रभारी एवं जीव विज्ञान प्रवक्ता प्रतिमा वर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने उन्हें पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की यह पहल कचरे के रचनात्मक उपयोग और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का उदाहरण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed