{"_id":"6aca24308d0d1f1c580f3733","slug":"demand-to-regularize-sewing-instructors-who-have-completed-a-four-year-tenure-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169583-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी सिलाई अध्यापिकाओं को नियमित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी सिलाई अध्यापिकाओं को नियमित करने की मांग
विज्ञापन
सिलाई टीचर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से की मुलाकात
मंत्री ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी सिलाई अध्यापिकाओं को नियमित करने की मांग को लेकर सिलाई टीचर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को शिमला में पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष सुनीता राणा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के समक्ष अध्यापिकाओं की मांगें रखीं और जल्द नियमित करने की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष सुनीता राणा ने मंत्री को बताया कि प्रदेश में सिलाई अध्यापिकाएं करीब 30 वर्षों से सेवाएं दे रही हैं। वर्ष 2017 से प्रदेश की लगभग सभी सिलाई अध्यापिकाएं पंचायतों में सचिव सहायकों के रूप में भी लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापिकाएं लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं और उनके नियमितीकरण से उन्हें राहत मिलेगी। सुनीता राणा ने बताया कि सरकार ने 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाली सिलाई अध्यापिकाओं को दैनिक भोगी के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया था। संघ ने इस निर्णय के लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने समय-समय पर दैनिक वेतन में बढ़ोतरी करने के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया।
संघ ने मांग उठाई कि दैनिक भोगी के रूप में चार साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी अध्यापिकाओं को सरकार के आदेशों के अनुसार जल्द नियमित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रही अध्यापिकाओं को नियमित करने से उनके भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और उन्हें राहत मिलेगी।
प्रतिनिधिमंडल में नीना शर्मा, सत्य तोमर, रीता वर्मा और रीता जायसवाल भी शामिल रहीं। संघ के अनुसार, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।