{"_id":"6ab2d6be4534dd388506f6d8","slug":"students-asked-minister-dharmani-about-the-development-priorities-for-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168295-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने मंत्री धर्माणी से पूछी घुमारवीं के विकास की प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने मंत्री धर्माणी से पूछी घुमारवीं के विकास की प्राथमिकताएं
विज्ञापन
भराड़ी स्कूल में बच्चों से संवाद करते तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआरओ
भराड़ी स्कूल में विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम, व्यक्तिगत जीवन और भविष्य को लेकर भी पूछे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भराड़ी में मंगलवार को विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से उनके व्यक्तिगत जीवन, राजनीतिक सफर और घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विकास की प्राथमिकताओं से जुड़े सवाल पूछे।
धर्माणी ने विद्यार्थियों के बीच बैठकर सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए डिग्री और पुस्तकीय ज्ञान के साथ संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता, श्रवण क्षमता, सामूहिक चर्चा और सामाजिक व्यवहार जैसे गुण भी जरूरी हैं। विद्यार्थियों से अपनी खूबियों और कमियों की पहचान कर आत्म-सुधार करने तथा लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने अच्छी पुस्तकें पढ़ने, सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने और सकारात्मक मित्र-मंडली बनाने की सलाह दी।
उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल केवल मनोरंजन तक सीमित न रखने और इसे ज्ञानवर्धन, सीखने व आत्मविकास का माध्यम बनाने को कहा। संवाद के दौरान विद्यार्थियों को अगले पांच या दस वर्ष बाद मैं स्वयं को कहां देखना चाहता या चाहती हूं विषय पर निबंध लिखने को कहा गया। बेहतर निबंध लिखने वाले विद्यार्थियों को आगामी जिला स्तरीय सीर उत्सव में सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों के सवालों के जवाब में धर्माणी ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, परिवहन, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकताओं में शामिल है। बम्म में 33 केवी, बदाघाट में 132 केवी और घुमारवीं में 33 केवी सब स्टेशन स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। रिकंडक्टरिंग, बिजली के पोल और ट्रांसफार्मरों के अपग्रेडेशन का काम भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के तैयार विभिन्न मॉडलों का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान उपनिदेशक उच्च शिक्षा स्कूल नरेश चंदेल, प्रधानाचार्य मदन लाल शर्मा, शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।